अधिकारियों को गांवों में पहुंचकर विकास कार्यों की हकीकत परखने के निर्देश, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला-बाल विकास विभागों पर विशेष फोकस देवास।
देवास जिले की नई कलेक्टर नेहा मीना ने पदभार संभालने के बाद अधिकारियों के साथ आयोजित पहली परिचयात्मक बैठक में प्रशासन की प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं।
उन्होंने जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, शासकीय योजनाओं की प्रभावी निगरानी और विकास कार्यों की नियमित समीक्षा पर जोर दिया।