हरदोई: लखनऊ खंड स्नातक विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कांति सिंह ने भाजपा के इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह को 17,127 मतों के अंतर से हराया।
कांति सिंह को कुल 56,905 मत प्राप्त हुए जबकि अवनीश कुमार सिंह को 39,778 मत मिले।
इस जीत के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।