जनगणना-2027 से जुड़े सभी विभाग संवेदनशीलता और समन्वय से निर्धारित समय अवधि में कैलेंडर अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें जिससे भारत सरकार की मंशानुसार जनगणना के आवश्यक आँकड़े संकलित किए जा सके।
मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने गुरूवार को मंत्रालय में भारत की जनगणना के लिए गठित मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह अपेक्षा की है।
बैठक में जनगणना महानिदेशक श्री संजीव श्रीवास्तव सहित संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव और विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।