रायबरेली में सास-ससुर की मौत के बाद पारिवारिक बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद और पति की बीमारी से आर्थिक परेशानियों का हवाला देकर महिला ने अपने ही घर में रखे आभूषणों को चोरी करने की साजिश रच डाली।
लेकिन उसके मंसूबों पर उस वक्त पानी फिर गया, जब ऊंचाहार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूरे मामले का क्षेत्राधिकारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बड़ा खुलासा किया है।