हरदोई: समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष और मुखर नेता हरिनाम सिंह यादव पर हरदोई प्रशासन ने गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
हरिनाम सिंह ने इसे बीजेपी का बदला बताते हुए कहा कि यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश शिक्षक और एमएलसी चुनाव में बीजेपी की हार के बाद की गई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि उनके ऊपर केवल तीन छोटे मुकदमे हैं, जिनका कोई ठोस आधार नहीं है, और पिछड़ों-दलितों तथा अल्पसंख्यकों की आवाज उठाने को ही गुंडाई बताया जा रहा है।