जिले में फरार आरोपियों एवं स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना चिरूला पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना चिरूला पुलिस ने करीब डेढ़ साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी अरविन्द अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है।