रायबरेली में सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने चलाया विशेष अभियान
रायबरेली सड़क हादसों पर लगाम लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए रायबरेली पुलिस ने नवंबर माह में विशेष अभियान की शुरुआत कर दी है।
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने पुलिस लाइन से यातायात जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।