हरदोई: नवयुग पालिका योजना के तहत हरदोई नगर पालिका परिषद ने शहर की मुख्य सड़कों और आवागमन सुधार के लिए महत्वपूर्ण विकास कार्यों का चयन किया है।
इस योजना में गौरव पथ का निर्माण अस्पताल तिराहा से आवास विकास के मोड़ तक तथा महाराज बिजली पासी चौक से निर्मला नर्सिंग होम के आगे तक किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, लखनऊ चुंगी से रेलवेगंज तक पैदल चलने वालों की सुविधा और सुरक्षा के लिए आधुनिक फुटपाथ और बोलार्ड का निर्माण भी योजना में शामिल है।