हरदोई : लंबे समय से फरार चल रहे प्रदीप शुक्ला उर्फ काली सरकार को हरदोई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली शहर पुलिस ने 3 नवंबर को जारी स्थायी वारंट के तहत अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
पुलिस ने बताया कि प्रदीप शुक्ला उर्फ रेड रोज उर्फ काली पंडित पुत्र मायाराम निवासी चौहान थोक, थाना कोतवाली शहर, हरदोई को गिरफ्तार किया गया है।