शहर के राधागंज क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के बावजूद खुले में कचरा फेंके जाने की समस्या से स्थानीय रहवासी परेशान हैं।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार, खुले में कचरा फेंकने वालों को जब रहवासी अथवा सफाई कर्मचारी रोकने-टोकने का प्रयास करते हैं तो कई बार विवाद की स्थिति बन जाती है।
आरोप है कि कुछ लोग कचरा उठाकर निर्धारित स्थान पर डालने के बजाय सड़क पर ही फेंक देते हैं, जिससे क्षेत्र में गंदगी लगातार बढ़ रही है।