श्रावस्ती में मल्हीपुर थाना क्षेत्र की खांवाकला निवासी रुकसाना (19) की मौत के मामले में एसपी राहुल भाटी ने प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है।
मृतका के पिता बब्बन का आरोप था कि उनकी बेटी का शव संदिग्ध हालात में शुक्रवार देर रात फंदे से लटकता मिला था।
उन्होंने मल्हीपुर थाने में तहरीर देकर ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया था।