उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर लगातार प्रयासरत है।
इसी कड़ी में रायबरेली में मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अभियोजन निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में संयुक्त निदेशक अभियोजन रायबरेली द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और कानून के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।