सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में दीपावली के अवसर पर विद्यार्थियों की सृजनशीलता, कलात्मक प्रतिभा और उद्यमशीलता का अनूठा संगम देखने को मिला।
विद्यालय परिसर में आयोजित दीपावली प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने स्वयं निर्मित हस्तशिल्प एवं आकर्षक वस्तुओं के विक्रय स्टॉल लगाए।
इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, परिश्रम और नवाचारी सोच का परिचय देते हुए दीपोत्सव के उल्लास को आत्मनिर्भरता एवं स्वावलंबन के संदेश से जोड़ा।