मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।
प्रतियोगिता में जनपद के सभी 18 ब्लॉकों के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह सहित शिक्षा विभाग एवं प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे।