प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रतनगढ़ माता मंदिर में आयोजित होने वाले दीपावली दौज मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम दर्शन, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगभग 350 एकड़ क्षेत्र में 22 पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।