पवित्र सावन माह के पहले सोमवार पर कानपुर नगर और आसपास के जिलों में श्रद्धा व भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।
भोर होते ही गंगा तटों और प्रमुख शिवालयों में 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों की गूंज से पूरा माहौल शिवमय हो गया।
श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।