दतिया।प्रसिद्ध रतनगढ़ माता मंदिर में आयोजित लक्खी मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।
मेले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल ने मेला क्षेत्र में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को निर्देशित किया कि मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।