श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत घाटों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के दिए निर्देश
इस दौरान उन्होंने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगमता से पूजा-अर्चना सम्पन्न कराने के लिए की जा रही तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाटों पर भूमि समतलीकरण, बैरिकेडिंग, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई एवं शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।