वंदे मातरम् को लेकर देशभर में चल रही सियासी बहस के बीच बहराइच में भी बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं।
बीजेपी की ओर से निकाले गए मशाल जुलूस और वंदे मातरम् विवाद को लेकर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बीजेपी राष्ट्रभक्ति के मुद्दे को राजनीतिक बहस का हिस्सा बनाकर जनता का ध्यान वास्तविक समस्याओं से भटकाने की कोशिश कर रही है।