जिले में अवैध गतिविधियों एवं नियमों का उल्लंघन कर किए जा रहे रेत परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए दतिया पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
इसी क्रम में थाना उनाव पुलिस ने झांसी-उनाव रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान रेत से भरी एक बिना नंबर की महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार, थाना उनाव पुलिस द्वारा झांसी-उनाव रोड पर नियमित वाहन चेकिंग की जा रही थी।