हरदोई गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्याम प्रकाश ने हरदोई स्थित अपने आवास पर पहुंचे क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए सम्मानित नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।
विधायक श्याम प्रकाश ने लोगों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित मामलों में उचित कार्रवाई और समाधान के लिए आवश्यक पहल की।