हरदोई कछौना लखनऊ-हरदोई रेल मार्ग पर सुठेना रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान निखिल जायसवाल (पुत्र सुनील जायसवाल), निवासी ग्राम समसपुर, थाना कछौना, जनपद हरदोई के रूप में हुई है।