हरदोई जनपद में तेज रफ्तार का कहर लगातार देखने को मिल रहा है।
ताजा मामला लखनऊ रोड पर मन्ना पुरवा के पास का है, जहां स्कूटी और बस के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।