स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर राजकीय हाई स्कूल लाला नगर में 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्था प्रधान रामसजन सोनकर द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया।
इसके बाद राष्ट्रगान के साथ पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।