रायबरेली अखिल भारतीय हिंदू महासभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री ने सरेनी विधानसभा क्षेत्र में खराब विद्युत आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह प्रतिदिन महज 5 से 6 घंटे बिजली मिल रही है।
विशेष रूप से मल्केगाँव विद्युत उपकेंद्र की व्यवस्था सुधारने की मांग की गई है।