जिला प्रभारी विनोद कुमार वर्मा का हुआ स्वागत, ओबीसी मोर्चा के जिला पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित हरदोई भाजपा जिला कार्यालय पर मतदाता जोड़ो अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा ओबीसी मोर्चा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी विनोद कुमार वर्मा का पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश पाल ने की।