बरवाईखेड़ा टोल प्लाजा पर टोल वसूली के विरोध में मंगलवार को खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
बड़ी संख्या में नगरवासी, ग्रामीण और वाहन चालक बस स्टैंड से रैली के रूप में बरवाईखेड़ा टोल प्लाजा पहुंचे और धरना-प्रदर्शन कर टोल वसूली का विरोध जताया।
प्रदर्शनकारियों ने मांग रखी कि खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय वाहनों से टोल शुल्क नहीं लिया जाए।