भदोही की होनहार बेटी अदिति यादव ने NEET-UG 2026 में 720 में 690 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक-145 प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया।
अदिति की इस शानदार उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिनव त्यागी एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री शुभम अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
अदिति ने अपने दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की।