हरदोई में PET परीक्षा की पहली पाली में 1,259 अभ्यर्थी अनुपस्थित
हरदोई : प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 की पहली पाली की परीक्षा रविवार, 25 अक्टूबर को जनपद के नौ परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
परीक्षा में कुल 4,032 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2,773 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1,259 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।