ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें
नौतला में अचानक करीब 1 फीट ऊंची हुई सड़क, सड़क में पड़ी दरार

बहराइच। नौतला क्षेत्र में सड़क का एक हिस्सा अचानक करीब 1 फीट तक ऊंचा उठने और उसमें दरार पड़ने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और सड़क की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता देखी गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क का हिस्सा अचानक ऊपर उठ गया और कुछ जगहों पर सड़क फट गई। इससे आवागमन में परेशानी के साथ-साथ हादसे की आशंका भी बनी हुई है।
लोगों ने संबंधित विभाग से मौके की जांच कर सड़क की स्थिति को जल्द ठीक कराने की मांग की है। सड़क के अचानक उठने और फटने के वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
संबंधित ख़बरें









