फर्रुखाबाद -25-25 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार डेढ़ लाख का चोरी का माल बरामद

फर्रुखाबाद।शमसाबाद तेज तर्रार थाना अध्यक्ष सचिन चौधरी के नेतृत्व में मिली बड़ी कामयाबी पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने रविवार को 25-25 हजार रुपये के इनामी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी शमसाबाद, नवाबगंज और मेरापुर थानों में दर्ज चोरी के मुकदमों में वांछित बताए गए हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के बैटरी, इन्वर्टर समेत चोरी का सामान और 2530 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक हरीश कुमार और उपनिरीक्षक योगेश कुमार ने पुलिस टीम और एसओजी टीम के साथ जैतपुर मोड़ स्थित मंदिर के पास घेराबंदी की। यहां से शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के मस्जिद नगला निवासी भूरे उर्फ बाटा पर 33 मुकदमे तथा इस्लामनगर निवासी साकिर उर्फ चूहा 10 मुकदमे दर्ज है दोनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से माइक्रोटेक सोलर पीसीयू, लिवफास्ट, मैक्सीमो 160अँ बैटरी, ल्यूमिनस शक्ति चार्ज 150अँ, दो यूटीएल150अँ बैटरी, माइक्रोटेक ए1000 इन्वर्टर, अमेज बैटरी और एक अन्य बैटरी बरामद हुई। दोनों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक साकिर के खिलाफ शमसाबाद, नवाबगंज, मेरापुर समेत विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं भूरे के खिलाफ भी शमसाबाद और मिर्जापुर थानों में कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सचिन सिंह चौधरी, एसओजी टीम, उपनिरीक्षक हरीश कुमार, उपनिरीक्षक योगेश कुमार, राहुल कुमार, सोहित कसाना, नितिन कुमार, शैलेश कुमार, अंकुश और अभिषेक कुमार शामिल रहे।

अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 60 लीटर कच्ची शराब बरामद 400 किलोग्राम लहन किया गया नष्ट

जिले से बाहर रहने के आदेश की अनदेखी, जिलाबदर अभियुक्त गिरफ्तार








