ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
20 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
दुर्घटना1 मिनट पढ़ें

रायबरेली में खड़े डीसीएम में ई-रिक्शा ने मारी टक्कर 1 युवक की मौत 6 अन्य घायल

रायबरेली में खड़े डीसीएम में ई-रिक्शा ने मारी टक्कर 1 युवक की मौत 6 अन्य घायल
रायबरेली में खड़े डीसीएम में ई-रिक्शा ने मारी टक्कर 1 युवक की मौत 6 अन्य घायल — दुर्घटना | City News 24

रायबरेली में ऊँचाहार-प्रतापगढ़ के मनगढ़ धाम से दर्शन करके श्रद्धालुओं को लेकर आ रहा ई रिक्शा सड़क किनारे खड़े डीसीएम से टकरा गया, घटना में ई रिक्शा सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायलों में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और डीसीएम को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पूरे चौहान मजरे ऊँचाहार देहात निवासी धनराज 50 वर्ष पत्नी विद्यावती 50 वर्ष, रिश्तेदार राजू 45 वर्ष निवासी देवसरे थाना महराजगंज, उनकी पत्नी शर्मिला 40 वर्ष, संजय सिंह निवासी धुरिया 37 वर्ष थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़, विद्यावती 58 वर्ष निवासी सुक्खा सिंह का पुरवा थाना जायस जनपद अमेठी व बिटाना निवासी रामखेड़ा थाना तकिया जनपद उन्नाव को ई रिक्शा से लेकर शुक्रवार को प्रतापगढ़ जिले के कुंडा स्थित मनगढ़ धाम दर्शन करने गया हुआ था, जहां से शाम को घर वापस लौट रहा था, तभी अरखा प्लाई फैक्ट्री के पास अचानक सामने से आ रहे वाहन से बचने के चक्कर में ई रिक्शा सड़क किनारे खड़े डीसीएम से टकरा गया, घटना में ई रिक्शा सवार लोग घायल हो गये,सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां राजू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ अतुल पांडेय ने बताया कि सड़क दुर्घटना में राजू को मृत अवस्था में सीएचसी लाया गया था, जबकि अन्य 6 घायलों में धनराज व शर्मिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोतवाल मनबोध तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, डीसीएम को कब्जे में लिया गया है, तहरीर मिलने पर कार्यवाई की जायेगी।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें