अजनान के परिवार के दर्द में साथ खड़े हुए चरथावल विधायक पंकज मलिक, दी ₹1 लाख की आर्थिक सहायता*

अजनान के परिवार के दर्द में साथ खड़े हुए चरथावल विधायक पंकज मलिक, दी ₹1 लाख की आर्थिक सहायता
चरथावल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम निर्धना में 28 जुलाई को 17 वर्षीय अजनान पुत्र महफूज की तालाब में डूबने से हुई दर्दनाक मौत के बाद चरथावल विधायक पंकज मलिक ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए संवेदनशील पहल की है।अजनान सात बहनों का इकलौता भाई था। परिवार पर आई इस दुख की घड़ी में विधायक पंकज मलिक की ओर से उनके छोटे भाई निशांत मलिक ग्राम निर्धना पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ₹1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की।निशांत मलिक ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और हरसंभव सहयोग किया जाएगा।विधायक पंकज मलिक की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। पीड़ित परिवार ने भी आर्थिक सहायता के लिए विधायक का आभार जताया।इस दौरान समाजसेवी मास्टर आरिफ, मोहम्मद एजाज, जरीश प्रधान, उस्मान प्रधान, प्रवेज सलमानी,शाह आलम त्यागी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

बदायूँ पुलिस द्वारा पुलिस लाइन ग्राउण्ड में दंगा नियंत्रण बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया।

*नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय द्वारा जनपद का कार्यभार ग्रहण किया गया।*








