दतिया /सेवढ़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में 10-10 हजार के 4 इनामी आरोपी गिरफ्तार

अवैध हथियार भी बरामद, न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपियों को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में
दतिया। जिले के सेवढ़ा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे चार इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा प्रत्येक आरोपी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध कट्टा और 315 बोर की एक अवैध अधियाबरामद कर जब्त की है।
न्यायालय में पेश, न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए आरोपी
सेवढ़ा पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई को सेवढ़ा पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

बदायूं:कादरचौक पुलिस ने शराब की दुकानों में चोरी करने वाले चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी की शराब, नकदी और अवैध हथियार बरामद

राज्य स्तरीय जूनियर खो-खो चैंपियनशिप के लिए झाँसी की टीम का चयन ट्रायल 26 अक्टूबर को







