ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
31 अगस्त 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

खमरिया में तीन दिनों से नहीं उठा कूड़ा, बारिश में बढ़ी गंदगी — वार्ड 13 और 15 के लोगों में नाराजगी

खमरिया में तीन दिनों से नहीं उठा कूड़ा, बारिश में बढ़ी गंदगी — वार्ड 13 और 15 के लोगों में नाराजगी
खमरिया में तीन दिनों से नहीं उठा कूड़ा, बारिश में बढ़ी गंदगी — वार्ड 13 और 15 के लोगों में नाराजगी — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

तीन दिनों से नहीं उठा कूड़ा, बारिश में बढ़ी गंदगी — वार्ड 13 और 15 के लोगों में नाराजगी खमरियां/मधईपुर। नगर पंचायत खमरियां के वार्ड नंबर 13 और 15 के बीच लोहिया नगर, मधईपुर में पिछले तीन दिनों से कूड़े का उठाव नहीं होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, चीत नारायण यादव के घर के पास सड़क किनारे कूड़ा जमा है। लगातार बारिश के बीच कूड़े के न उठने से वहां गंदगी और दुर्गंध की स्थिति और भी गंभीर होती जा रही है। बारिश का पानी कूड़े के आसपास जमा होने के कारण सड़क और आसपास का क्षेत्र गंदगी से भर गया है। इससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। वहीं, लंबे समय तक कूड़ा पड़ा रहने से मच्छरों और संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा नियमित रूप से कूड़ा उठाने की व्यवस्था की गई है, लेकिन पिछले तीन दिनों से यहां कूड़ा पड़ा हुआ है। लोगों का सवाल है कि जब बारिश के मौसम में सफाई व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है, तो आखिर कूड़ा उठाने में इतनी लापरवाही क्यों बरती जा रही है? 🎙️ स्थानीय लोगों की मांग स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत खमरियां से मांग की है कि तत्काल मौके पर सफाईकर्मियों को भेजकर जमा कूड़े को हटाया जाए और पूरे क्षेत्र में साफ-सफाई कराई जाए। लोगों ने यह भी मांग की है कि बारिश के मौसम को देखते हुए कूड़ा उठाने की व्यवस्था नियमित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा सामने न आए

मुकेश कुमार यादव
मुकेश कुमार यादव
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें