हरदोई में दिवाली के लिए 150 अस्थायी आतिशबाजी लाइसेंस जारी
हरदोई में दिवाली के लिए 150 अस्थायी आतिशबाजी लाइसेंस जारी

हरदोई : दिवाली के अवसर पर नगर क्षेत्र में आतिशबाजी की बिक्री के लिए कुल 150 अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाएंगे। नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने बताया कि सीएसएन पीजी कॉलेज में 100 और आईटीआई परिसर में 50 दुकानें लगाई जाएंगी।
अस्थायी आतिशबाजी विक्रय लाइसेंस के लिए आवेदन फार्म 24 अक्टूबर से नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त किए जा सकेंगे। आवेदकों को आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज तीन फोटो और पिछले वर्ष जारी अस्थायी आतिशबाजी लाइसेंस की मूल प्रति के साथ स्वयं उपस्थित होना होगा। आवेदन 24 अक्टूबर से 2 नवंबर तक कार्यदिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जमा किए जा सकेंगे। 2 नवंबर के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। लाइसेंस के लिए निर्धारित राजकीय शुल्क और अन्य शर्तों की जानकारी आवेदन फार्म के पीछे उपलब्ध होगी।

शिक्षक MLC चुनाव के चलते श्रावस्ती में आज सभी स्कूल रहेंगे बंद

दतिया /बड़ी खबर | सेवढ़ा पुलिस की जुआ खेलने वालों पर कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार







