ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
24 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़2 मिनट पढ़ें

बदायूं:रुहेलखंड के मिनी कुंभ मेला ककोड़ा की तैयारियां तेज, 17 नवंबर से होगा शुभारंभ

बदायूं:रुहेलखंड के मिनी कुंभ मेला ककोड़ा की तैयारियां तेज, 17 नवंबर से होगा शुभारंभ
बदायूं:रुहेलखंड के मिनी कुंभ मेला ककोड़ा की तैयारियां तेज, 17 नवंबर से होगा शुभारंभ — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

रुहेलखंड के प्रसिद्ध धार्मिक आयोजन मेला ककोड़ा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गंगा तट पर लगने वाले इस ऐतिहासिक मेले को लेकर जिला पंचायत ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी है। मेला स्थल पर भूमि का सीमांकन शुरू करा दिया गया है, ताकि श्रद्धालुओं की सुविधा और मेले के सफल आयोजन के लिए समय रहते आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी की जा सकें। जिला पंचायत के इंजीनियर पवन गोयल और जूनियर इंजीनियर अक्षय सिंह के नेतृत्व में मेला क्षेत्र का सीमांकन किया जा रहा है। अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रही है। इस बार मेला ककोड़ा 17 नवंबर से शुरू होकर 1 दिसंबर तक चलेगा। मेले का शुभारंभ झंडी पूजन के साथ होगा, जबकि 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मुख्य गंगा स्नान होगा। इस दौरान बदायूं समेत रुहेलखंड के विभिन्न जनपदों से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम मेला ककोड़ा में श्रद्धालुओं को धार्मिक गतिविधियों के साथ मनोरंजन के भी अवसर मिलेंगे। 23 से 25 नवंबर तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित है। इनमें मथुरा की प्रसिद्ध रासलीला, लखनऊ का कठपुतली कार्यक्रम और बदायूं का जादू शो प्रमुख आकर्षण रहेंगे। खेलकूद प्रतियोगिताओं में दिखेगी प्रतिभा मेले के दौरान 23 से 25 नवंबर तक विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग और जिला क्रीड़ा विभाग के सहयोग से होने वाली इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है मेला गंगा तट पर लगने वाला मेला ककोड़ा बदायूं की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष धार्मिक महत्व होने के कारण यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेले का विस्तृत क्षेत्र होने के चलते साफ-सफाई, पेयजल, आवागमन, सुरक्षा और अन्य जनसुविधाओं की व्यवस्था करना संबंधित विभागों के लिए बड़ी जिम्मेदारी है।फिलहाल भूमि सीमांकन और निरीक्षण के साथ तैयारियों ने गति पकड़नी शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में मेले की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए संबंधित विभागों की गतिविधियां और तेज होने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और मेले को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी।

Rahul
Rahul
District Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें