दुर्घटना1 मिनट पढ़ें
दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत;
PM मोदी ने जताया शोक

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। चौरंगी क्षेत्र स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से 17 लोगों की मौत होने की खबर है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री राहत कोष से हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
संबंधित ख़बरें

हरदोई में तेज रफ्तार का कहर स्कूटी और बस की आमने सामने जोर दार भिड़ंत एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल
दुर्घटना·1

हरदोई में बेटी को लेकर रेलवे ट्रैक पर लेटी महिला,ऊपर से गुजर गई ट्रेन,मासूम सुरक्षित, मां गंभीर रूप से घायल
दुर्घटना·1

हरदोई: रोडवेज बस से दुर्घटना में युवक की मौत, पिता घायल
दुर्घटना·1






