ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
20 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
प्रशासन1 मिनट पढ़ें

डीएम-एसपी ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-183 ऊँचाहार के विभिन्न मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण

विशेष कैम्पों के माध्यम से पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की पहल

डीएम-एसपी ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-183 ऊँचाहार के विभिन्न मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण
विशेष कैम्पों के माध्यम से पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की पहल — प्रशासन | City News 24

रायबरेली में 17 अक्टूबर 2026 को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 183-ऊँचाहार के मतदान क्रेन्द्र प्राथमिक विद्यालय बाबूगंज एवं प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद में स्थापित मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर वहां आयोजित विशेष कैम्पों में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों/बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मतदाता पंजीकरण कार्य को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार “कोई मतदाता न छूटे” के उद्देश्य को साकार करने के लिए जनपद के छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों में पंजीकरण से छूटे हुए पात्र नागरिकों तथा प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम सम्मिलित कराने के लिए विशेष कैम्प आयोजित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन विशेष कैम्पों का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना तथा युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़कर मतदान के प्रति जागरूक करना है। इसके अंतर्गत जनपद की छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 177-बछरावां (अ०जा०), 179-हरचन्दपुर, 180-रायबरेली, 181-सलोन (अ०जा०), 182-सरेनी एवं 183-ऊँचाहार में मतदाता पंजीकरण संबंधी कार्यवाही की जा रही है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं सुपरवाइजर/बीएलओ को निर्देशित किया कि विशेष कैम्पों के माध्यम से पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किए जाने हेतु प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही, यह भी ध्यान रखा जाए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। उन्होंने जनपद के सभी पात्र नागरिकों एवं विशेष रूप से प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आगे आएं और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें