ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
23 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
प्रशासन1 मिनट पढ़ें

बहराइच पुलिस के परिवार परामर्श केंद्र की पहल, आपसी सुलह से टूटने से बचे 2 परिवार

बहराइच पुलिस के परिवार परामर्श केंद्र की पहल, आपसी सुलह से टूटने से बचे 2 परिवार
बहराइच पुलिस के परिवार परामर्श केंद्र की पहल, आपसी सुलह से टूटने से बचे 2 परिवार — प्रशासन | City News 24

बहराइच। पारिवारिक विवादों को सुलझाकर सामाजिक रिश्तों को बचाने के उद्देश्य से बहराइच पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र ने आपसी विवादों को समाप्त कराकर दो परिवारों में सुलह कराई और उन्हें टूटने से बचाने का प्रयास किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारिवारिक विवादों के संबंध में पुलिस अधीक्षक के समक्ष सुलह के लिए प्रार्थना पत्र दिए गए थे। इन मामलों के निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक ने परिवार परामर्श केंद्र के प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए।

निर्देशों के क्रम में परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना और दूसरे पक्ष से संपर्क कर उन्हें पुलिस कार्यालय स्थित केंद्र पर बुलाया। इसके बाद दोनों पक्षों की बात सुनकर उन्हें आपसी मतभेद दूर करने और पारिवारिक रिश्तों को बनाए रखने के लिए समझाया गया।

पुलिस की समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति जताते हुए भविष्य में लड़ाई-झगड़ा न करने तथा अपने पारिवारिक दायित्वों का पालन करते हुए खुशी-खुशी साथ रहने की बात कही। इसके बाद टीम ने दोनों पक्षों को आपसी सामंजस्य बनाए रखने और पारिवारिक जिम्मेदारियों का उचित ढंग से निर्वहन करने की सलाह दी।

इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका

परिवारों के बीच सुलह कराने वाली टीम में उपनिरीक्षक रमाशंकर यादव, महिला मुख्य आरक्षी संगीता यादव, महिला आरक्षी छाया द्विवेदी, महिला आरक्षी गिरजावती, महिला आरक्षी अनन्या सिंह तथा महिला आरक्षी निशी त्रिवेदी शामिल रहीं।

बहराइच पुलिस की इस पहल का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को आपसी बातचीत और समझाइश के माध्यम से सुलझाकर सामाजिक रिश्तों को मजबूत बनाए रखना है।

Betu Mishra
Betu Mishra
Author · City News 24
Uttar Pradesh Bahraich
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें