प्रयागराज पुलिस लाइंस में बुधवार दोपहर गोली लगने से 2011 बैच के हेड कांस्टेबल की मौत,

प्रयागराज
पुलिस लाइंस में बुधवार दोपहर गोली लगने से 2011 बैच के हेड कांस्टेबल की मौत,
मृतक हेड कांस्टेबल अजय मौर्या की मौत से मचा हड़कंप,
मृतक अजय मौर्या न्यायिक अधिकारी की सुरक्षा में तैनात थे,
पुलिस लाइन परिसर स्थित सरकारी आवास में अपने परिवार के साथ रहते थे,
घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल पुलिस कमिश्नर एलओ समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए,
घायल हेड कांस्टेबल को तत्काल स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया,
जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया,
अजय मौर्या मूल रूप से वाराणसी जिले के चोलापुर क्षेत्र के रहने वाले थे,
सरकारी शस्त्र से अचानक गोली चलने के कारण यह घटना हुई,
शुरुआती तौर पर इसे दुर्घटनावश गोली चलने का मामला बताया गया है,
वहीं,घटना को लेकर आत्महत्या की आशंका भी जताई जा रही है,
बताया जा रहा है कि गोली अजय मौर्या की गर्दन के दाहिने हिस्से में लगी थी,
हालांकि,घटना की वास्तविक वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है,
मामले में पुलिस की जांच के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो सकेगी।

दतिया /रतनगढ़ माता मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 23 घायल

बदायूं में रावण दहन देखने के लिए उमड़ी हजारों की भीड़, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा राधाकांत मंदिर मैदान







