बदायूं पीईटी-2026 परीक्षा के चलते 30 अक्टूबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के आयोजन को लेकर जनपद बदायूं में 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को सभी माध्यमिक विद्यालयों और महाविद्यालयों में एक दिवसीय शैक्षिक अवकाश घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक, बदायूं द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, जिलाधिकारी की अनुमति से यह निर्णय लिया गया है।जारी आदेश में बताया गया है कि पीईटी-2026 की लिखित परीक्षा के दिन जनपद में संचालित समस्त माध्यमिक एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों, सहायता प्राप्त विद्यालयों तथा विभिन्न बोर्डों से संचालित शिक्षण संस्थानों में 30 अक्टूबर को शैक्षिक अवकाश रहेगा। आदेश में जनपद के सभी महाविद्यालयों को भी शामिल किया गया है।जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, प्रबंधकों और महाविद्यालयों के प्राचार्यों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।पीईटी परीक्षा के मद्देनजर बदायूं में 30 अक्टूबर को स्कूलों में छुट्टी रहेगी। अभिभावकों और विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने विद्यालय से संबंधित सूचना की पुष्टि कर लें।

श्रावस्ती : ढाबे पर विवाद के बाद बवाल! बावर्ची पर खौलता तेल फेंकने का आरोप, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

देवास नवागत कलेक्टर नेहा मीणा ने माता टेकरी पहुंचकर मां तुलजा भवानी और मां चामुंडा के किए दर्शन







