हरदोई में जनगणना-2027 के लिए स्व-गणना जागरूकता अभियान
हरदोई में जनगणना-2027 के लिए स्व-गणना जागरूकता अभियान

हरदोई : जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत स्व-गणना सुविधा के प्रति जनपदवासियों को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक आयोजित की गई, जिसमें संबंधित अधिकारियों को जनगणना के दिशा-निर्देशों का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में बताया गया कि नागरिक निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन पोर्टल पर अपने परिवार का विवरण स्वयं दर्ज कर सकेंगे। सफल जानकारी जमा करने के बाद स्व-गणना पहचान संख्या (SEID) सुरक्षित रखना आवश्यक होगा, जो गणनाकार को सत्यापन के लिए उपलब्ध करानी होगी। अपर जिलाधिकारी राजस्व दीपाली भार्गव, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, परियोजना निदेशक अशोक कुमार मौर्य, जिला प्रभारी जनगणना विनय कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

हरदोई में धान की क्रॉप कटिंग में 60.51 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज, डीएम राहुल पाण्डेय रहे मौजूद

हरदोई: पेयजल पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत अभियान जारी







