हरदोई में 23 अक्टूबर को कक्षा 1 से 12 तक स्कूल बंद रहेंगे

हरदोई: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मद्देनजर जिले में 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में विशेष अवकाश घोषित किया गया है। इस आदेश को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा 22 अक्टूबर को जारी किया गया है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर हरदोई जिले में संचालित सभी परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त तथा सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्डों के स्कूलों में 23 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। विधान परिषद निर्वाचन के लिए मतदान निर्धारित होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों, प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। आदेश की प्रतिलिपि मंडलीय एवं जिला स्तरीय शिक्षा अधिकारियों सहित संबंधित विभागों को भेजी गई है और जिला सूचना अधिकारी को आदेश का समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रकाशन कराने को कहा गया है।

श्रावस्ती में सड़क किनारे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मचा हड़कंप

जनपद बदायूं:बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026: मतदान के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम







