ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
20 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़2 मिनट पढ़ें

दतिया /रतनगढ़ माता मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 23 घायल

दतिया /रतनगढ़ माता मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 23 घायल
दतिया /रतनगढ़ माता मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 23 घायल — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

अतरैटा मोड़ पर दूसरे वाहन को साइड देने के दौरान बिगड़ा संतुलन, 13 घायलों को जिला अस्पताल दतिया रेफर किया

दतिया/सेवढ़ा विजयादशमी के अवसर पर रतनगढ़ माता मंदिर में दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली मंगलवार को अतरैटा मोड़ के पास पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 23 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सेवढ़ा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 13 घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल दतिया रेफर किया गया। शेष घायल प्राथमिक उपचार के बाद अपने परिजनों के साथ घर लौट गए।जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के बरेठा गांव के श्रद्धालु विजयादशमी पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मां रतनगढ़ के दर्शन करने आए थे। दर्शन करने के बाद सभी श्रद्धालु वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान भगुवापुरा से कुछ दूरी पर स्थित अतरैटा मोड़ के पास सामने से आ रहे दूसरे ट्रैक्टर को साइड देने के प्रयास में चालक ने ट्रैक्टर मोड़ा, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ट्रॉली में सवार श्रद्धालु घायल हो गए। प्रशासन ने संभाला मोर्चा, चार एंबुलेंस से दतिया भेजे गए घायल घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल सेवढ़ा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया।* गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को जिला *अस्पताल दतिया भेजने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने चार एंबुलेंस की व्यवस्था की। कुल 23 घायलों में से 13 को बेहतर उपचार के लिए दतिया रेफर किया गया।घायलों के उपचार के दौरान तहसीलदार राजेंद्र जाटव, एसडीओपी दिव्या राजावत, सेवढ़ा थाना प्रभारी राजीव बिरथरे तथा भगुवापुरा थाना प्रभारी सुरभि खमरिया अस्पताल में मौजूद रहे। अधिकारियों ने अस्पताल में घायलों के उपचार की स्थिति पर नजर रखी। इन घायलों को किया गया रेफर जिला अस्पताल दतिया रेफर किए गए घायलों में हरदेवी, मनीषा, रामवती, ममता, संतोष, रामभरोसे, चेतराम, विद्यादेवी, अंगूरी देवी, कैलाश, काशीराम, कोमल एवं चाहत के नाम शामिल हैं। हादसे में 23 श्रद्धालुओं के घायल होने से क्षेत्र में चिंता का माहौल रहा। हालांकि, समय पर घायलों को अस्पताल पहुंचाने और उपचार की व्यवस्था होने से उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सकी। रतनगढ़ वाली माता की कृपा से हादसे में किसी की जनहानि की सूचना अभी तक नहीं है।

Vinod Kumar rajpoot
Vinod Kumar rajpoot
रिपोर्टर · City News 24
khooja kurthar lahar bhind mp 477449
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें