ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
24 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़3 मिनट पढ़ें

बदायूँ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत 238 जोड़ों ने लिए फेरे, 07 का हुआ निकाह

बदायूँ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत 238 जोड़ों ने लिए फेरे, 07 का हुआ निकाह
बदायूँ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत 238 जोड़ों ने लिए फेरे, 07 का हुआ निकाह — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

बदायूँ: 24 अक्टूबर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत समरेर, उसावां में आयोजित विवाह समारोह में 238 जोड़े हिन्दू रीति रिवाज से बंधन में बंधे, वहीं 07 मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़ाया गया। समरेर में 136 जोड़ो ने फेरे लिए और 05 जोड़ो का निकाह कुल 141 विवाह सम्पन्न हुए। उसावां में आयोजित समारोह में 102 जोड़ो ने फेरे लिए और 02 जोड़ो का निकाह हुआ कुल 104 विवाह सम्पन्न हुए। दोनों स्थानों पर कुल 245 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। शनिवार को राजकीय आईटीआई कॉलेज समरेर में तथा उसावां तहसील दातागंज स्थित स्वर्गीय श्री रामपाल सिंह राजकीय डिग्री कॉलेज में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने दोनों स्थानों पर उपस्थित होकर बरबधु को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। दातागंज विधायक ने बरबधु को आशीर्वाद देते हुए कहा कि हमारी सरकार से प्रत्येक वर्ग को पूरा लाभ दिया जा रहा है, जबकि इससे पहले ऐसा नहीं होता था। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसकी बेटी की शादी भव्य रूप से हो, तो उसके सपने को उनकी सरकार साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि आज का यह सामूहिक विवाह समारोह केवल विवाह का आयोजन नहीं है, बल्कि यह अनेक परिवारों के सपनों, खुशियों और नई उम्मीदों का उत्सव है। आज यहां बैठे इन माता-पिता के चेहरों पर जो खुशी दिखाई दे रही है, वह अपने आप में बहुत कुछ कहती है। एक समय था जब गरीब परिवार में बेटी का जन्म होते ही माता-पिता उसकी पढ़ाई और फिर उसके विवाह की चिंता करने लगते थे। बेटी बड़ी होती जाती थी और उसके भविष्य की चिंता भी बढ़ती जाती थी। अब बेटी के विवाह के पवित्र अवसर पर माता-पिता के चेहरे पर चिंता नहीं, बल्कि खुशी और संतोष दिखाई देता है। क्योंकि अब जरूरतमंद परिवार खुद को अकेला महसूस नहीं करते। सरकार ने उनका हाथ थामने का काम किया है। मैं आज विवाह के बंधन में बंधने जा रहे सभी नवविवाहित जोड़ों को हृदय से बधाई देता हूं। ईश्वर से कामना है कि आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम, विश्वास, आपसी सम्मान और खुशियां हमेशा बनी रहें। सरकार द्वारा एक लाख रुपये की धनराशि का लाभ इस योजना अन्तर्गत नवविवाहित जोड़ों को दिया जाता है, जिसमें 21000 रुपए की उपहार सामग्री होती है, 15000 रुपए प्रति जोड़ा आयोजन में व्यय होता है और शेष 64000 रुपए की धनराशि बधु के खाते में पहुंचता हैं! कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, जिला विकास अधिकारी मनोज कुमार, ब्लॉक प्रमुख दातागंज अतेंद्र विक्रम, प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख समरेर धीरज सक्सेना, परियोजना निदेशक डीआरडीए सत्येंद्र सिंह, नगर पालिका परिषद दातागंज के अध्यक्ष, उप जिलाधिकारी दातागंज विनोद कुमार, खण्ड विकास अधिकारी समरेर सतीश सिंह सैनी सहित जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा, प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव पाठक, महाराज सिंह, मोअज्जम यार खाँ सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।


26 अक्टूबर को होगा सामूहिक विवाह कार्यक्रम बदायूँ: 24 अक्टूबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने आदेशों के क्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 26 अक्टूबर सोमवार को प्रातः 7ः00 बजे से बुधवाई रेड स्थित पूनम लॉन में 300 का सामूहिक विवाह का वृहद कार्यक्रम आयोजित होगा।


Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh
Block Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें