ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
8 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
शिक्षा3 मिनट पढ़ें

25 साल की गुरुसेवा को सलाम: ग्रेसिम ने 10 शिक्षकों का किया सम्मान शिक्षक दिवस पर ग्रेसिम का विशेष आयोजन; 50 से अधिक विभागीय प्रशिक्षकों का भी हुआ अभिनंदन,

25 साल की गुरुसेवा को सलाम: ग्रेसिम ने 10 शिक्षकों का किया सम्मान
शिक्षक दिवस पर ग्रेसिम का विशेष आयोजन; 50 से अधिक विभागीय प्रशिक्षकों का भी हुआ अभिनंदन,
25 साल की गुरुसेवा को सलाम: ग्रेसिम ने 10 शिक्षकों का किया सम्मान शिक्षक दिवस पर ग्रेसिम का विशेष आयोजन; 50 से अधिक विभागीय प्रशिक्षकों का भी हुआ अभिनंदन, — शिक्षा | City News 24

नागदा। शिक्षा केवल किताबों और कक्षाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को आकार देने की जिम्मेदारी भी है। इसी भावना को केंद्र में रखते हुए ग्रेसिम उद्योग नागदा ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के सम्मान में विशेष समारोह आयोजित किया। समारोह में 25 वर्षों की समर्पित सेवा पूरी करने वाले 10 शिक्षकों को विशेष सम्मान देकर उनकी दीर्घकालीन सेवाओं को सलाम किया गया। वहीं उद्योग के विभिन्न विभागों में प्रशिक्षण देने वाले 50 से अधिक विभागीय प्रशिक्षकों का भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिनंदन किया गया। तीनों शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों का हुआ सम्मान ग्रेसिम उद्योग द्वारा प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने स्थानीय तीनों शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी समारोह में शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम में फ़ायबर व्यवसाय के ग्लोबल मार्केटिंग हेड मुरुगन टी, इकाई प्रमुख एवं अध्यक्ष शांतनु कुलकर्णी, पल्लवी कुलकर्णी, मानव संसाधन प्रबंधन प्रमुख सुधीर कुमार सिंह तथा सुमन सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे। अतिथियों ने शिक्षकों का सम्मान किया और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से गुरुजनों को दी श्रद्धांजलि समारोह में तीनों विद्यालयों के विद्यार्थियों ने संगीतमय और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों, शिक्षकों और अभिभावकों का मन मोह लिया। पूरा आयोजन गुरु-शिष्य परंपरा और शिक्षा के प्रति सम्मान का संदेश देता नजर आया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार, पंकज सोमानी और शिखा सक्सेना ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षकों की भूमिका और जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। 25 वर्ष की सेवा... और सम्मान का गौरव समारोह में 25 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले 10 शिक्षकों का विशेष सम्मान किया गया। इनमें आदित्य बिरला सीनियर सेकेंडरी स्कूल की रजनी शेंडे, ऋतु सिंह, मीनाक्षी शर्मा, संगीता शर्मा, आभा गंगराड़े, शिखा सक्सेना एवं महेश शर्मा, आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल के प्रवीण गुप्ता एवं शिल्पा नीमा तथा आदित्य बिरला हायर सेकेंडरी स्कूल की साधना राठौर शामिल रहीं। इन सभी शिक्षकों को शाल, पुष्पगुच्छ एवं सम्मान राशि पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। 25 वर्षों तक संस्थान में सेवाएं देना अपने आप में उपलब्धि है। समारोह में इन शिक्षकों के अनुभव और समर्पण को विशेष रूप से सराहा गया। शिक्षकों के साथ प्रशिक्षकों का भी बढ़ाया मान कार्यक्रम में केवल विद्यालयीन शिक्षकों तक सम्मान सीमित नहीं रहा। ग्रेसिम उद्योग में विभिन्न विभागों और कार्यस्थलों पर कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने वाले 50 से अधिक विभागीय प्रशिक्षकों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इससे यह संदेश भी सामने आया कि संस्थान में ज्ञान, प्रशिक्षण और कौशल विकास को समान महत्व दिया जाता है। गुरुजनों के सम्मान में यादगार बना आयोजन कार्यक्रम का संचालन मानव संसाधन विभाग की एकता शर्मा एवं श्रुति शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। समापन अवसर पर मानव संसाधन प्रबंधन विभाग प्रमुख अंकुर पारीक ने अतिथियों, शिक्षकों, प्रशिक्षकों और विद्यार्थियों सहित आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रेसिम उद्योग का शिक्षक दिवस समारोह इस बार 25 वर्ष की सेवाओं को सम्मान देने और ज्ञान बांटने वाले प्रशिक्षकों का मान बढ़ाने के कारण विशेष रहा। आयोजन ने यह संदेश दिया कि संस्थान के विकास में शिक्षा, संस्कार, अनुभव और प्रशिक्षण की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण आधारों में से एक है।

Mohammad Asif
Mohammad Asif
District Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें