राज्य स्तरीय जूनियर खो-खो चैंपियनशिप के लिए झाँसी की टीम का चयन ट्रायल 26 अक्टूबर को
अंडर-18 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी ले सकेंगे हिस्सा, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में होगा ट्रायल

झाँसी। प्रथम जूनियर राज्य स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप 2026–27 के लिए जनपद झाँसी की टीम के चयन हेतु 26 अक्टूबर को चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया (KKFI) से संबद्ध खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
उत्तर प्रदेश के महासचिव भूपेंद्र सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय, अलीपुर, जनपद हरदोई में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में झाँसी जनपद का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम के चयन के लिए 26 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, झाँसी में ट्रायल लिया जाएगा।
जिला खो-खो संघ, झाँसी के सचिव नृपेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि चयन ट्रायल में अंडर-18 बालक एवं बालिका वर्ग के इच्छुक और पात्र खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन एवं निर्धारित पात्रता के आधार पर जनपद की टीम का चयन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड की मूल प्रति एवं छायाप्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा जन्म प्रमाणपत्र अथवा जन्मतिथि का वैध प्रमाणपत्र साथ लाना अनिवार्य है। सभी खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर खेल किट में उपस्थित होना होगा, जिससे चयन प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न कराई जा सके।
चयन ट्रायल से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला खो-खो संघ, झाँसी के सचिव नृपेंद्र सिंह परिहार से मोबाइल नंबर 7317623156 पर संपर्क किया जा सकता है।

दतिया /सेवढ़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में 10-10 हजार के 4 इनामी आरोपी गिरफ्तार

बदायूं:कादरचौक पुलिस ने शराब की दुकानों में चोरी करने वाले चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी की शराब, नकदी और अवैध हथियार बरामद







