ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
31 अगस्त 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
खेल2 मिनट पढ़ें

देवास में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी का जोश, फीडर सेंटर ने जिला हॉकी संघ को 3-2 से हराया

देवास में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी का जोश, फीडर सेंटर ने जिला हॉकी संघ को 3-2 से हराया
देवास में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी का जोश, फीडर सेंटर ने जिला हॉकी संघ को 3-2 से हराया — खेल | City News 24

देवास। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर देवास में हॉकी का रोमांच देखने को मिला। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित खेल गतिविधियों के तहत श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्टेडियम में जिला हॉकी संघ और हॉकी फीडर सेंटर के बीच मैत्री हॉकी मुकाबला खेला गया। रोमांचक मैच में हॉकी फीडर सेंटर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जिला हॉकी संघ को 3-2 से पराजित कर मुकाबला अपने नाम किया।

मैच की खास बात यह रही कि दोनों टीमों में बालक और बालिका खिलाड़ियों को संयुक्त रूप से शामिल किया गया। खिलाड़ियों ने एक साथ मैदान में उतरकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। साथ ही समान अवसर, टीम भावना और आपसी सौहार्द का संदेश भी दिया।

मेजर ध्यानचंद को किया नमन

कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के चित्र पर वरिष्ठ खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों द्वारा माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर श्री यशवंत डागोरा ने मेजर ध्यानचंद के जीवन, संघर्ष और भारतीय हॉकी में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों को उनके प्रेरणादायी जीवन से परिचित कराया।

वरिष्ठ खिलाड़ियों ने बढ़ाया युवाओं का हौसला

कार्यक्रम में जिला हॉकी संघ के सचिव सुधीर टोप्पो, पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मुजीब शेख, आशीष रजक, वरिष्ठ खेल शिक्षक निसार शेख और गोपाल डिंगरोडिया सहित खेल जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे।

सेवानिवृत्त वरिष्ठ खेल व्यायाम शिक्षक सलीम शेख ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासन, नियमित अभ्यास और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

युवाओं को हॉकी से जोड़ने पर जोर

मैत्री मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल और खेल भावना का परिचय दिया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को हॉकी के प्रति आकर्षित करना, जिले की खेल प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना और देवास में खेल संस्कृति को मजबूत करना रहा।

प्रतियोगिता एवं कार्यक्रम का संचालन हॉकी फीडर सेंटर के प्रशिक्षक अंकित टोप्पो ने किया। राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित यह मैत्री मुकाबला खिलाड़ियों के लिए प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ सीखने और एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर भी बना।

Ravi kumre
Ravi kumre
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें