जयपुर मुहाना थाना आगामी नगर निगम चुनाव से पहले शातिर आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा और 3 जिंदा कारतूस बरामद

जयपुर 31 अगस्त 2026। पुलिस उपायुक्त दक्षिण जयपुर श्री राजर्षि राज, IPS के निर्देशन में मुहाना थाना पुलिस ने ऑपरेशन “AAG” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
नगर निगम चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट
आगामी नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए जयपुर दक्षिण पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध हथियारों के दुरुपयोग को रोकने के लिए आर्म्स एक्ट के तहत व्यापक कार्रवाई की जा रही है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त दक्षिण जयपुर श्री राजर्षि राज, IPS के निर्देशन में की गई।
श्री ललित कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण के निर्देशों तथा श्री हेमेंद्र शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त मानसरोवर के निकट सुपरविजन में श्री मुकेश कुमार खारड़िया, थानाधिकारी पुलिस थाना मुहाना के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
आरोपी के कब्जे से हथियार बरामद
पुलिस को संदिग्ध और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के संबंध में सूचना मिल रही थी। इस दौरान श्री कानसिंह, हेड कांस्टेबल 2172 द्वारा महत्वपूर्ण सूचनाओं का संकलन किया गया।
संकलित सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को डिटेन कर उसके कब्जे से एक देशी कट्टा और 03 जिंदा कारतूस बरामद किए।
गिरफ्तार आरोपी
धर्मेंद्र सिंह उर्फ टाइगर पुत्र उमेश चंद जाट, उम्र 24 वर्ष, निवासी मुंडेरा, थाना जुरहरा, जिला डीग।
पुलिस के अनुसार आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है। उससे विस्तृत और गहन पूछताछ जारी है तथा अन्य आपराधिक वारदातों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।
👮 कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
श्री मुकेश कुमार खारड़िया – थानाधिकारी, पुलिस थाना मुहाना श्री कानसिंह, HC 2172 – विशेष भूमिका श्री भंवरलाल, HC 2411 श्री ओमप्रकाश, कांस्टेबल 4714 श्री बहादुर, कांस्टेबल 10129 श्री रामलाल, कांस्टेबल 10252 श्री दामोदर, कांस्टेबल 10868 श्री नादूलाल, कांस्टेबल 10018 श्री श्रवण राम, कांस्टेबल 13019 – विशेष भूमिका श्री लोकेश, HC – तकनीकी शाखा, जयपुर दक्षिण श्री रामसिंह, HC – तकनीकी शाखा, जयपुर दक्षिण
मुहाना थाना पुलिस की कार्रवाई से आगामी नगर निगम चुनाव के दौरान अवैध हथियार रखने वालों और आपराधिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।











